Breaking News
.

बड़ी खबर :प्रधानमंत्री के इस्तीफे के फैसले के बाद कल चुनेंगे सासंद नया नेतृत्व, बहुमत खोने के बाद पैदा हुआ संकट

बहुमत खोने के बाद पैदा हुई ये परिस्थिति। सोमवार को सासंद करेंगे मतदान और चुनेंगे नया प्रधानमंत्री

@शब्द दूत ब्यूरो (07 सितंबर 2025)

जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने अपने पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। जापानी सरकारी मीडिया ‘एनएचके’ की रिपोर्ट के अनुसार, इशिबा ने सत्ताधारी पार्टी ‘लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी’ (एलडीपी) में बढ़ते आंतरिक विभाजन को रोकने के लिए यह कदम उठाया है।

बताया जा रहा है कि एलडीपी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने संसद के दोनों सदनों में बहुमत खो दिया है, जिसके चलते राजनीतिक अस्थिरता गहराती जा रही है। इसी स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री ने पद छोड़ने का फैसला लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए नेतृत्व के चुनाव के लिए जापानी संसद सोमवार को मतदान करेगी, जिसके बाद यह तय होगा कि देश की बागडोर किसके हाथों में जाएगी।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह इस्तीफा जापान की सत्ता संतुलन और नीतिगत दिशा को गहराई से प्रभावित कर सकता है।

 

Check Also

डॉ. मोहन भागवत ने की उत्तराखंड यूसीसी की सराहना, बोले– देशभर में लागू हो उत्तराखंड जैसा मॉडल

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) देहरादून। उत्तराखंड दौरे से पहले …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-