Breaking News
.

कनाडा के टोरंटो में उत्तराखंड के नृत्यों के साथ जीवंत हुई पर्वतीय संस्कृति

@शब्द दूत ब्यूरो (01 सितंबर 2025)

टोरंटो(पाराशर गौड़ पारस) । कनाडा के टोरंटो शहर में भारतीय दूतावास द्वारा इंडियन पैनोरामा के तत्वावधान में उत्तराखंड के नृत्य की धूम रही।  शहर के नैथन फिलिप्स स्क्वायर में आयोजित इस कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों के रंग-बिरंगे नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां देखने को मिलीं।

अपने-अपने राज्य की संस्कृति, लोकनृत्य और पारंपरिक परिधानों को देखने के लिए उमड़ी भीड़ का उत्साह देखते ही बनता था। इसी क्रम में उत्तराखंड की छटा बिखेरते हुए नृत्यांगना नीरजा जोशी ने अपने दल के साथ मंच संभाला। उनके साथ सीमा कांती पाराशर, आदिति जोशी, ज्योति श्रीवास्तव, अनिल जोशी और सौरभ पाराशर ने मिलकर उत्तराखंडी लोकनृत्यों झोड़ा और चांचरी की शानदार प्रस्तुति दी।

नृत्यांगनाओं के भाव, हावभाव और संगीत के साथ कदमों की जुगलबंदी देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। इस पूरे आयोजन का संचालन उत्तराखंड कल्चरल एसोसिएशन की देखरेख में हुआ, जो पिछले 35 वर्षों से प्रवासी उत्तराखंडियों को अपनी संस्कृति और मां-बोली से जोड़े रखने का कार्य कर रहा है।

(पाराशर गौड़ उत्तराखंड में क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों के जनक हैं। आजकल वह कनाडा में रहते हैं। शब्द दूत के लिए उन्होंने ये रिपोर्ट भेजी है)

 

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-