Breaking News
.

बिग ब्रेकिंग: राजसमंद से भाजपा विधायक सड़क दुघर्टना में गंभीर घायल, आईसीयू में भर्ती,गनर और निजी सहायक भी हुये चोटिल

इस सड़क हादसे ने एक बार फिर हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था और गलत दिशा से आने वाले वाहनों पर सख्ती की जरूरत को उजागर कर दिया है। जनता और स्थानीय नेताओं ने मांग की है कि ऐसे हादसों पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

@शब्द दूत ब्यूरो (30 अगस्त 2025)

राजसमंद।  भाजपा विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी का शुक्रवार देर रात उदयपुर-राजसमंद हाईवे पर गंभीर सड़क हादसा हो गया। अमृखजी मंदिर से आगे चीरवा टनल की ओर बढ़ते समय उनकी कार को गुजरात पंजीकरण वाली एक तेज रफ्तार गाड़ी ने कट के पास सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में विधायक को पसलियों, हाथ और पैरों में चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें तत्काल उदयपुर के गीतांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में रखा है और बताया है कि उनकी पसलियों में फ्रैक्चर है, हालांकि स्थिति फिलहाल स्थिर है।

इस हादसे में विधायक का निजी सहायक जय और ड्राइवर धर्मेंद्र भी घायल हुए हैं। जय के सिर में चोट आई है, जबकि धर्मेंद्र को भी कई जगह चोटें लगी हैं। दोनों का उपचार अस्पताल में जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक के परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस सड़क हादसे ने एक बार फिर हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था और गलत दिशा से आने वाले वाहनों पर सख्ती की जरूरत को उजागर कर दिया है। जनता और स्थानीय नेताओं ने मांग की है कि ऐसे हादसों पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

 

Check Also

काशीपुर में  डंपर का कहर: दूध कारोबारी की मौत के बाद भड़का जनाक्रोश, सड़क पर जमीन पर बैठे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भड़के अफसरों पर सुनाई खरी खोटी, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 फरवरी 2026) काशीपुर। ओवरलोड डंपरों की बेलगाम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-