पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी इस तरह का छद्म रूप धारण कर टोल टैक्स और चेकिंग से बचने के साथ-साथ लोगों पर रौब जमाता था।
@शब्द दूत ब्यूरो (28 अगस्त 2025)
धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले में पुलिस ने खुद को एडीजी बताकर घूम रहे एक फर्जी अधिकारी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी पश्चिम बंगाल निवासी सुप्रियो मुखर्जी है। आरोपी नीली बत्ती लगी कार में पुलिस की वर्दी पहनकर चल रहा था।
जानकारी के अनुसार धौलपुर सदर थाना पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेकिंग के दौरान इस संदिग्ध वाहन को रोका। कार से पुलिस वर्दी, नकली परिचय पत्र, डमी हथियार, एयर पिस्टल, एयर रिवॉल्वर, दो एयर राइफल, 138 एयर कारतूस, लैपटॉप, मोबाइल और टैबलेट बरामद किए गए।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी इस तरह का छद्म रूप धारण कर टोल टैक्स और चेकिंग से बचने के साथ-साथ लोगों पर रौब जमाता था।
धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास संगवान और भरतपुर रेंज आईजी कैलाश चंद्र बिश्नोई के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal

