Breaking News
.

एबीवीपी के 71 वें अधिवेशन तैयारियों को मिली गति,देहरादून में स्नेह मिलन कार्यक्रम में पूर्व कार्यकर्ताओं ने बांटे अनुभव

@शब्द दूत ब्यूरो (22 अगस्त 2025)

देहरादून। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां जोरों पर हैं। अधिवेशन 28 से 30 नवंबर तक दून में आयोजित किया जाएगा। इसी कड़ी में गुरुवार को सर्वे चौक स्थित आइआरडीटी सभागार में पूर्व कार्यकर्ताओं का स्नेह मिलन समारोह हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डा. शैलेंद्र, अभाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान, महानगर अध्यक्ष डा. जेवीएस रौथाण और महानगर मंत्री यशवंत पंवार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर पूर्व और युवा कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और अधिवेशन की तैयारियों को लेकर विचार साझा किए।

राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान ने कहा कि पूर्व कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और उनका अनुभव नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने उत्तराखंड में पहली बार राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित होने को गौरवपूर्ण बताया और इसे भव्य व सफल बनाने का संकल्प दोहराया।

डा. शैलेंद्र ने स्वयंसेवकों से तन, मन और धन से सहयोग करने का आह्वान किया और कहा कि अभाविप समाज के हर वर्ग के साथ खड़ा रहता है। डा. जेवीएस रौथाण ने कहा कि संगठन की मजबूती पूर्व कार्यकर्ताओं के अनुभव और मार्गदर्शन पर आधारित है और युवा कार्यकर्ताओं का योगदान इसे नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

समारोह के समापन पर महानगर मंत्री यशवंत पंवार ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस स्नेह मिलन ने न सिर्फ पूर्व और वर्तमान कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाया बल्कि आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को नई ऊर्जा भी दी।

 

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-