@शब्द दूत ब्यूरो (21 अगस्त 2025)
काशीपुर। कुंडेश्वरी रोड स्थित एक स्कूल में कक्षा 9 के छात्र द्वारा शिक्षक को गोली मारे जाने की घटना के बादयआज दोपहर निकटवर्ती एक रिसॉर्ट में तराई इंडिपेंडेंट स्कूल्स वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में प्रशासनिक अफसरों के साथ संवाद गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें अन्य संगठनों ने भी समर्थन दिया औररनिजी स्कूलों में शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु ज्ञापन सौंपा गया।
निरंतर निगरानी रखने तथा विद्यालयों में पढ़ाई के साथ नैतिक शिक्षा पर विशेष जोर देने की अपील की।
शांतिपूर्ण मार्च को लेकर उठी आपत्तियों पर उन्होंने कहा कि “इस पर किसी को कोई आपत्ति नहीं है।
आप शुक्रवार को शांति मार्च निकालें, मैं और पूरा प्रशासन आपके साथ है।”
प्रशासन का आश्वासन: “शिक्षकों की सुरक्षा सर्वोपरि”
उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी प्रशासन को देर से प्राप्त हुई,किंतु अब मामले में संवेदनशीलता से कार्रवाई हो रही है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों पर ध्यान देने की अपील की और शिक्षकों को आश्वस्त किया कि उनकी बात उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी।
एसपी काशीपुर अभय सिंह ने ज्ञापन में उल्लिखित बिंदुओं पर कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए कहा कि पुलिस हर संभव मदद के लिए तत्पर है। किसी भी घटना की सूचना तुरंत पुलिस तक पहुंचाने को कहा गया। उन्होंने विद्यालयों में लगी शिकायत पेटिका के प्रति अभिभावकों व विद्यार्थियों को जागरूक करने पर भी जोर दिया।एडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि पुलिस जांच कर रही है और जांच उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मौके पर उपस्थित शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
ज्ञापन की मुख्य मांगें (संक्षेप)
- निजी स्कूलों में शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस प्रोटोकॉल।
- घटनाओं की सूचना पर तत्काल पुलिस सहायता और समन्वय तंत्र।
- विद्यालयों में शिकायत पेटिका की प्रभावी निगरानी व जागरूकता कार्यक्रम।
- छात्र-छात्राओं के लिए काउंसलिंग और नैतिक शिक्षा के नियमित सत्र।
कार्यक्रम का आयोजन तराई इंडिपेंडेंट स्कूल्स वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किया गया। इसमें प्रमुख पदाधिकारियों में अध्यक्ष अनुराग कुमार सिंह, उपाध्यक्ष पंकज भल्ला,
सचिव ललित रौतेला, कोषाध्यक्ष विनीत सिंघल सहित
श्रीमती मुक्ता सिंह, बी.वी. भट्ट, जसपाल सिंह चड्ढा, दिलप्रीत सिंह सेठी, राहुल पैगिया,गौरव गर्ग, सुशील शर्मा, जगदीश सिंह सैनी, के.एस. डसीला, सत्य प्रकाश भटनागर, जगजीत सिंह कोहली, गुंजन सुखीजा आदि
बड़ी संख्या में स्कूल प्रबंधक एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
प्रशासन एवं पुलिस से मुख्य शिक्षा अधिकारी के.एस. रावत, खण्ड शिक्षा अधिकारी धीरेन्द्र शाहू,कोतवाली प्रभारी अमर चन्द्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। घटना की विस्तृत जांच जारी है। शिक्षकों की सुरक्षा और विद्यालयी अनुशासन के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने परस भी पक्षों की सहमति बनी।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal

