Breaking News
.

काशीपुर: पूर्व प्रधान को गोली मारकर घायल किया , गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (21 अगस्त 2025)

काशीपुर। ढकिया नंबर एक में आज उस समय सनसनी फैल गई जब पूर्व प्रधान श्याम सिंह को अज्ञात बदमाश ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। घायल अवस्था में श्याम सिंह को शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में कोतवाल अमर चंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है और मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-