Breaking News
.

बड़ी खबर :राज्य निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव में हुई फायरिंग की घटना पर की सख्त कार्रवाई, थाना प्रभारी बेतालघाट निलंबित,सीओ के विरूद्ध भी होगी विभागीय कार्रवाई

@शब्द दूत ब्यूरो (17 अगस्त 2025)

देहरादून। राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड ने विकास खंड बेतालघाट, नैनीताल के ग्राम पंचायत उपचुनाव के दौरान 14 अगस्त को हुई फायरिंग की घटना को गंभीरता से लिया है। घटना की जांच रिपोर्ट के आधार पर आयोग ने पुलिस क्षेत्राधिकारी भवाली  प्रमोद शाह के विशेष मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही थाना प्रभारी बेतालघाट अनीस अहमद को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति शासन को की गई है।

यह निर्णय राज्य निर्वाचन आयोग ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष व सुरक्षित बनाए रखने की दृष्टि से लिया है।

Check Also

काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की आधा दर्जन मोटरसाइकिलों के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-