@शब्द दूत ब्यूरो (15 अगस्त 2025)
काशीपुर। नगर निगम सहित नगर व क्षेत्र के अन्य सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूली बच्चों ने करतब और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। महापौर दीपक बाली ने नगर निगम में झंडारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और नगरवासियों से स्वच्छता अभियान में सहयोग का आह्वान किया।
बाद में उनके नेतृत्व में निगम सभागार में रंगारंग कार्यक्रम हुआ, जिसमें पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व मेयर उषा चौधरी, पूर्व पालिका अध्यक्ष शमसुद्दीन, बसपा नेता मोहम्मद अशरफ, डॉ. एम. ए. राहुल, चिमनलाल छाबड़ा, ईश्वर चंद्र गुप्ता, हर्ष रत्नाकर, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, पार्षदगण, अधिकारी-कर्मचारी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस दौरान पूर्व सैनिक कैप्टन गब्बर सिंह रावत, सूबेदार धर्मेंद्र सिंह, वीर नारी ज्योत्स्ना प्रजापति, पुष्पा रावत, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीमती राजदुलारी, राज्य आंदोलनकारी नीरज गुप्ता, राजेंद्र पाल, संजीव सिंह आदि को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। पर्यावरण योद्धाओं, नाला गैंग, सफाईकर्मियों, वाहन चालकों, स्वयंसेवी संगठनों, महिला कर्मचारियों, स्कूली बच्चों और सामाजिक संस्था ‘चाहत’ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
महापौर ने पार्षदों, पर्यावरण मित्रों, अधिकारियों-कर्मचारियों का आभार जताया और क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सहायक नगर अधिकारी कमल सिंह मेहता, संजय कापड़ी, अनिरुद्ध गोड, विकास शर्मा, शिवेंद्र सिंह खनायत, एसआई मनोज बिष्ट, सलीम अहमद, राजेश कुमार, अजय, सुरेश, भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, संजय भाटिया, जसवीर सिंह सैनी, चौधरी समरपाल सिंह, सर्वेस बंसल, शोभित, गुड़िया, राजकुमार यादव, कैलाश प्रजापति, एडवोकेट केएस रावत, कल्पना राणा, बृजेश पाल सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
सुभाष चंद्र बोस छात्रावास, शिखर जूनियर हाई स्कूल और गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज के बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम सराहे गए। पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित बच्चों के नाटक ने सभी को भावुक कर दिया। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने भी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal




