Breaking News

काशीपुर: भाजपा प्रत्याशी चन्द्रप्रभा का नामांकन, निर्विरोध जीत की प्रबल संभावना, महापौर दीपक बाली की रणनीति होगी कामयाब?

@शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2025)

काशीपुर। काशीपुर ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख पद हेतु भाजपा प्रत्याशी श्रीमती चन्द्रप्रभा ने आज विधिवत रूप से अपना नामांकन-पत्र दाखिल किया। नामांकन से पूर्व वह नगर निगम सभागार पहुँचीं, जहाँ उन्होंने महापौर दीपक बाली के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। महापौर ने भी उन्हें माला पहनाकर विजयश्री का आशीर्वाद दिया।

इसके बाद जयकारों और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच महापौर दीपक बाली के नेतृत्व में समर्थकों का विशाल काफिला ब्लॉक कार्यालय की ओर रवाना हुआ। बीडीसी सदस्य, ग्राम प्रधान, नगर निगम पार्षद, भाजपा कार्यकर्ता और भारी संख्या में सहयोगी जन इस अवसर पर मौजूद रहे।

ब्लॉक कार्यालय पहुँचकर श्रीमती चन्द्रप्रभा ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान ढोल-बाजों की थाप पर नाचते समर्थकों का उत्साह देखते ही बनता था। समर्थकों का दावा है कि चन्द्रप्रभा का निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनना लगभग तय है। यदि ऐसा होता है, तो इसकी सफलता का श्रेय महापौर दीपक बाली की दूरदर्शी रणनीति को जाएगा, जो पूरी तरह कारगर साबित होती दिख रही है। शाम 5 बजे तक तस्वीर साफ हो जाएगी।

समाचार लिखे जाने तक काशीपुर ब्लॉक प्रमुख पद पर चन्द्रप्रभा के अलावा किसी और ने नामांकन दाखिल नहीं किया था, जिससे उनके निर्विरोध निर्वाचित होने की संभावना और मजबूत हो गई है।

नामांकन के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल, पीसीयू अध्यक्ष राम मल्होत्रा, पार्षद विजय बाबी, अनिल डाबर, लवीश अरोरा, बबली बजाज, जसवीर सिंह सैनी, चौधरी समरपाल सिंह, प्रियंका अग्रवाल, चौधरी देवेंद्र सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष कैलाश प्रजापति, एडवोकेट कपिल चौधरी, हरिंदर सिंह, राजकुमार यादव, मुकेश चावला, सुशील शर्मा, धीरज वर्मा, सुरेश सैनी, अनिल कुमार, पुष्कर बिष्ट, मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र मानस, अर्जुन सिंह, बृजेश पाल, रवि पाल, सतीश शर्मा, देव प्रजापति, पवित्र शर्मा, कृष्ण अग्रवाल, संदीप सिंह, मोनू, मनीष श्रीवास्तव, सतनाम सिंह, हरजिंदर सिंह, प्रकाश नेगी, बीना नेगी, डॉ. यशपाल रावत, प्रधान महेंद्र सिंह, जोगिंदर सिंह जुग्गी, ग्राम प्रधान बरखेड़ी कमलजीत कौर, सर्वेश बाली, मनोज कौशिक, राजू सेठी, अमित सक्सेना, जसवीर सिंह, समीर चतुर्वेदी, अनीता कंबोज, शशि चौहान, बलविंदर सिंह, रणजीत सिंह, सरदूल सिंह, गुरविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, पूर्व पार्षद दीपचंद जोशी, सरदार बलकार सिंह, विनीत चौधरी, मुकेश पाहवा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 कलश यात्रा में भगदड़: 1 महिला की मौत, कई घायल, धार्मिक उत्सव मातम में बदला

🔊 Listen to this घटना में हनुमान कॉलोनी निवासी रति साहू की मौत हो गई, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-