Breaking News

मौसम अलर्ट :उत्तराखंड में अगले पांच दिन भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में रेड और ऑरेंज चेतावनी

@शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2025)

देहरादून।  उत्तराखंड मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 11 अगस्त से 15 अगस्त तक भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, इस अवधि में हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बारिश का असर अत्यधिक तीव्र हो सकता है, जिसके चलते 13 अगस्त को देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 11 अगस्त को हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और बागेश्वर जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में भी कई स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं। सभी जिलों में गरज के साथ बिजली गिरने और तीव्र वर्षा के दौर की भी चेतावनी दी गई है।

12 अगस्त को नैनीताल और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, पिथौरागढ़, चंपावत समेत कई जिलों में भारी वर्षा हो सकती है। इस दिन भी सभी जिलों में आकाशीय बिजली और तीव्र वर्षा के दौर की चेतावनी है।

13 अगस्त को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर के कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की आशंका है, जबकि बाकी जिलों में भी भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इस दिन के लिए विभाग ने सबसे अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

14 अगस्त को राज्य के सभी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है, जबकि 15 अगस्त को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतें, नदी-नालों के किनारे न जाएं और मौसम की ताज़ा जानकारी पर नजर रखें। साथ ही, प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि संभावित आपदा की स्थिति में तुरंत राहत और बचाव कार्य किए जा सकें।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 कलश यात्रा में भगदड़: 1 महिला की मौत, कई घायल, धार्मिक उत्सव मातम में बदला

🔊 Listen to this घटना में हनुमान कॉलोनी निवासी रति साहू की मौत हो गई, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-