@शब्द दूत ब्यूरो (24 जुलाई 2025)
आज फिर एक दर्दनाक विमान हादसे ने दुनिया भर में विमान यात्राओं को लेकर खौफ पैदा कर दिया है। आज सुबह रूस में ब्लागोवेशचेंस्क से टिंडा जा रहा लापता विमान AN-24 ट्विन टर्बोप्रॉप विमान अमूर क्षेत्र में चीन सीमा के पास क्रैश हो गया। उड़ान के दौरान एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया था। मलबा टिंडा से 15 किमी दूर मिला। बता दें, इसमें 7 क्रू मेंबर समेत कुल 50 लोग सवार थे। रॉयटर्स के अनुसार किसी के बचने की खबर नहीं है, हालांकि रेस्क्यू अभियान जारी है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal