Breaking News

काशीपुर : अभद्र शब्दों पर भड़के सफाई कामगार, निगम कार्यालय पर दिया धरना

काशीपुर । नगर निगम की बोर्ड बैठक के दौरान पार्षदों द्वारा सफाई सफाई कामगारों को कामचोर कहे जाने पर सफाई कर्मी भड़क गए हैं। आज इस मुद्दे को लेकर निगम सफाई कर्मियों ने कुछ समय के लिए सांकेतिक हड़ताल कर चेतावनी दी। साथ ही अपनी मांगों को लेकर एक मांग पत्र मेयर व नगर आयुक्त को सौंपा। 

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय बन्नू तथा नगर अध्यक्ष सुरेश सौदा ने कहा कि पार्षदों ने बोर्ड बैठक के दौरान सफाई कामगारों को कामचोर तथा उनकी कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगाया जिससे सफाई कर्मियों की भावनायें आहत हुई हैं। उन्होंने मांग की कि संबंधित पार्षद के विरूद्ध कार्रवाई की जाये।

निगम कार्यालय में धरने पर बैठे सफाई कामगार

सफाई कर्मियों की अन्य मांगों में दस वर्षों से कार्यरत पर्यावरण मित्रों व पर्यावरण पर्यवेक्षकों को लंबित ए सी पी लाभ तत्काल दिया जाय। स्वच्छ भारत सर्वेक्षण में प्रदेश में द्वितीय स्थान आने पर इनाम में मिली धनराशि को शासनादेश के अनुसार सफाई कार्य से जुड़े समस्त सफाई कार्मिकों को पुरस्कार के रूप में दिया जाय।

मुख्य नगर आयुक्त बंशीधर तिवारी ने कहा कि कि सफाई कर्मियों को भ्रम है बोर्ड बैठक में सफाई कर्मियों के विरूद्ध अभद्र शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वीआईपी कार्यक्रमों में मीडिया कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार: सुरक्षा के नाम पर पत्रकारिता का अपमान कब तक?बड़ा सवाल

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अक्टूबर 2026) आमंत्रित करने के बाद कवरेज …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-