Breaking News

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदान तिथियों को लेकर भ्रम में न रहें मतदाता, राज्य निर्वाचन आयोग ने किया स्पष्ट 24 और 28 जुलाई को दो चरणों में ही होगा मतदान

@शब्द दूत ब्यूरो (21 जुलाई 2025)

देहरादून। राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर फैले भ्रम पर स्पष्टता प्रदान करते हुए कहा है कि पंचायत चुनाव की घोषित तिथियों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। आयोग ने साफ किया है कि चुनाव दो चरणों में पूर्व निर्धारित तिथियों 24 जुलाई और 28 जुलाई 2025 को ही संपन्न होंगे।

आयोग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 20 जुलाई 2025 को जारी पत्र का उद्देश्य केवल संभावित पुनर्मतदान की स्थिति से संबंधित है, न कि मतदान की घोषित तिथियों में कोई बदलाव करना। यह पत्र उन परिस्थितियों में पुनर्मतदान सुनिश्चित करने के लिए है, जब किसी कारणवश (जैसे प्राकृतिक आपदा या अन्य आपात स्थिति) किसी पोलिंग स्टेशन या बूथ पर मतदान संभव न हो सके।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव श्री राहुल कुमार गोयल ने बताया कि यदि पहले चरण यानी 24 जुलाई को किसी स्थान पर मतदान नहीं हो पाता है, तो वहां 28 जुलाई 2025 को पुनर्मतदान कराया जाएगा। इसी तरह 28 जुलाई को यदि कहीं मतदान बाधित होता है, तो वहां 30 जुलाई 2025 को पुनर्मतदान होगा। सभी पुनर्मतदान, आवश्यक होने की स्थिति में, प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक कराए जाएंगे।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मतगणना 31 जुलाई 2025 को ही तय कार्यक्रम के अनुसार कराई जाएगी और पुनर्मतदान की तिथियां हर चुनाव की तरह इस बार भी पहले से घोषित की गई हैं। आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह या भ्रम में न आएं और निर्धारित तिथियों पर निर्भीक होकर मतदान करें।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बड़ा राजनीतिक बदलाव: बिहार के मुख्यमंत्री थोड़ी देर में देंगे इस्तीफा, कौन होगा नया मुख्यमंत्री? अटकलें तेज

🔊 Listen to this इस पूरे घटनाक्रम को राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-