Breaking News

हादसा :वायुसेना का विमान स्कूल की इमारत पर गिरा, एक की मौत, कई घायल

वायुसेना का यह फाइटर ट्रेनिंग जेट नियमित उड़ान पर था, लेकिन उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही उसमें तकनीकी खराबी आ गई और वह दियाबारी इलाके में स्थित स्कूल की इमारत से टकरा गया।

@शब्द दूत ब्यूरो (21 जुलाई 2025)

ढाका। बांग्लादेश वायुसेना का एक एफ-7 बीजीआई प्रशिक्षण विमान सोमवार को ढाका के उत्तरा स्थित मिल्स्टोन स्कूल एंड कॉलेज की इमारत पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई छात्र समेत अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वायुसेना का यह फाइटर ट्रेनिंग जेट नियमित उड़ान पर था, लेकिन उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही उसमें तकनीकी खराबी आ गई और वह दियाबारी इलाके में स्थित स्कूल की इमारत से टकरा गया। टकराने के तुरंत बाद विमान में आग लग गई और जोरदार धमाका हुआ, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। सेना और पुलिस बल ने राहत और बचाव कार्य संभाला। घटना के समय विद्यालय में पढ़ाई चल रही थी, जिस कारण कई छात्र झुलस गए और घायल हुए। बताया जा रहा है कि घायलों की संख्या 13 तक हो सकती है। कई छात्र बुरी तरह झुलस गए हैं और उन्हें विशेष इलाज के लिए बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटनाग्रस्त विमान का पायलट स्क्वाड्रन लीडर मोहम्मद तौकीर इस्लाम था। उसकी स्थिति फिलहाल स्पष्ट नहीं है। वायुसेना और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है।

वायुसेना की ओर से आधिकारिक रूप से पुष्टि की गई है कि यह विमान उनका प्रशिक्षण विमान था। प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।

यह दुर्घटना एक बार फिर से स्कूलों के आसपास उड़ान अभ्यास की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। फिलहाल घटनास्थल को सील कर दिया गया है और जांच एजेंसियां पूरे मामले की छानबीन कर रही हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-