@शब्द दूत ब्यूरो (19 जुलाई 2025)
काशीपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ काशीपुर का अधिष्ठापन समारोह में डिस्ट्रिक्ट 311 के अंतर्गत आने वाले इस क्लब के नए पदाधिकारियों ने इस अवसर पर विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। समारोह की मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. सुरुचि सक्सेना रहीं जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट एडीटर प्राची अग्रवाल उपस्थित रहीं।
समारोह में डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने क्लब की अध्यक्ष एवं डॉ. निमिषा अग्रवाल ने सचिव पद की जिम्मेदारी संभाली। साथ ही अन्य पदों पर मोनिका अग्रवाल (आई.पी.पी.), ऋचा अग्रवाल (उपाध्यक्ष), पूनम जोशी (आई.एस.ओ.), रुपाली अग्रवाल (कोषाध्यक्ष), निशा अरोरा (एडीटर) एवं डॉ. नवप्रीत सहोता (संयुक्त सचिव) ने कार्यभार ग्रहण किया। क्लब की एक्जीक्यूटिव टीम में नीलम घई, रेनू रावल, स्वाति गर्ग, शोभा सिंघल, नेहा अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, डॉ. मौल श्री अग्रवाल एवं रंजीता कौर को सम्मिलित किया गया। वहीं, निधि अग्रवाल को सी.जी.आर., रेखा जिंदल को सी.पी.सी.सी., रुपाली अग्रवाल को ई-एडमिन, साधना जिंदल एवं रचना गर्ग को जेड.पी.सी. नियुक्त किया गया।
इस दौरान तीन नए सदस्यों—मंजु अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल एवं रुपिन गुप्ता—ने क्लब की सदस्यता ग्रहण की। निवर्तमान अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष ने पिछले वर्ष की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की एवं क्लब को प्राप्त विभिन्न पुरस्कारों की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि डॉ. सुरुचि सक्सेना ने अपने उद्बोधन में क्लब की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था शिक्षा, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य व सामाजिक सरोकारों को लेकर महत्वपूर्ण मेगा प्रोजेक्ट्स के माध्यम से निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर क्लब की न्यूज लेटर ‘सिद्धहस्ता’ का विमोचन एडीटर निशा अरोरा के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन पूजा अग्रवाल ने किया।
समारोह के उपरांत क्लब ने हरियाली तीज उत्सव भी पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर क्लब की सदस्याओं ने गेम्स, संगीत और झूलों का आनंद लिया। तीज क्वीन के रूप में ऋतु गुप्ता को चुना गया। इस आयोजन को सफल बनाने में नीलम घई, रचना गर्ग, सीमा गोयल, शिल्पी सिंगल, स्मृति अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल एवं मनीषा अरोरा की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम में क्लब की अनेक सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal