Breaking News

काशीपुर :उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला पर महापौर दीपक बाली ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

@शब्द दूत ब्यूरो (16 जुलाई 2025)

काशीपुर। उत्तराखंड की सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा हरेला पर्व काशीपुर में भी पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर निगम की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महापौर दीपक बाली ने नगर निगम अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पार्षदों के साथ मुरादाबाद रोड स्थित जल निगम के जल शोधन संस्थान परिसर में नीम, अशोक और बकायन के दर्जनों पौधे रोपे।

कार्यक्रम में महापौर ने नगर व क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे एक व्यक्ति-एक वृक्ष के संकल्प को अपनाएं और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि पेड़ धरती का श्रृंगार हैं, इनका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। यदि हमने प्रकृति से खिलवाड़ किया तो ऋतुओं में असंतुलन एवं आपदाएं हमें घेरती रहेंगी।

महापौर के साथ नगर आयुक्त रविंद्र कुमार बिष्ट, जल निगम के सहायक अभियंता कमल किशोर, अपर सहायक अभियंता श्रीमती ज्योति रावत, प्लांट हेड विनया पंडित, नगर निगम के कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, सहायक नगर आयुक्त कमल मेहता, डॉ. अमरजीत सिंह साहनी, सेनेटरी इंस्पेक्टर मनोज बिष्ट, जितेंद्र जीते, मोहम्मद सलीम, बृजपाल, सुरेश बेदी, मुकेश चावला, चौधरी समरपाल सिंह, पार्षद पुष्कर बिष्ट, कुलदीप शर्मा, राशिद फारुकी, पूर्व पार्षद देव प्रकाश प्रजापति, मनोज बाली, हरीश कुमार सिंह, मुकेश पाहवा आदि मौजूद रहे।

उधर नगर निगम स्थित कारगिल पार्क में भी वृक्षारोपण का आयोजन हुआ, जहां स्वयंसेवी महिला समूहों — गोरा, गिरीश, जागृति, चेतना, गीता, चंद्रा, हुनर, लक्ष्मी देवी, प्रेरणा, गीता, नई किरण, नई दृष्टि — की सहभागिता रही। पार्षदों एवं नगर निगम अधिकारियों के साथ सहायक नगर आयुक्त संजय कापड़ी और भगवान दास ने नेतृत्व किया।

कार्यक्रम में मां पर्यावरण एवं सामाजिक सेवा संस्था की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संस्था के अध्यक्ष कमल सिंह एवं सहयोगियों महिपाल और सुमित सैनी द्वारा वृक्षारोपण के लिए नीम के पौधे उपलब्ध कराए गए।

इससे पूर्व महापौर श्री बाली ने जल निगम प्लांट का निरीक्षण कर अधिकारियों से जल शोधन प्रक्रिया की जानकारी ली और कहा कि यदि कहीं कोई समस्या हो तो वे उन्हें तत्काल अवगत कराएं।

हरेला पर्व पर आयोजित यह सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 कलश यात्रा में भगदड़: 1 महिला की मौत, कई घायल, धार्मिक उत्सव मातम में बदला

🔊 Listen to this घटना में हनुमान कॉलोनी निवासी रति साहू की मौत हो गई, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-