Breaking News

काशीपुर में महापौर दीपक बाली के सम्मान में एकजुट हुए सभी पार्षद,लीक से हट कर नई राजनीतिक परंपरा की शुरुआत

@शब्द दूत ब्यूरो (15 जुलाई 2025)

काशीपुर। नगर निगम काशीपुर में आज एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला जब शहर के सभी पार्षदों ने दलगत राजनीति को दरकिनार करते हुए महापौर दीपक बाली का सम्मान किया। निगम सभागार में आयोजित इस समारोह में पार्षदों की एकजुटता और महापौर के कार्यों के प्रति उनका सम्मान एक मिसाल बन गया।

महापौर पद संभालने के बाद दीपक बाली ने जिस तरह से नगर के विकास को प्राथमिकता दी और सभी वार्डों में बिना भेदभाव के कार्य करवाए, उसने राजनीति में एक नई परंपरा की नींव रखी है। पार्षदों का कहना था कि आमतौर पर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों पर यह आरोप लगते हैं कि वे केवल अपनी पार्टी या उससे जुड़े लोगों के क्षेत्रों में ही विकास कार्य कराते हैं, लेकिन दीपक बाली ने इस मिथक को पूरी तरह तोड़ दिया है।

महापौर के व्यवहार, कार्यशैली और पारदर्शिता की प्रशंसा करते हुए पार्षदों ने उन्हें विकासशील काशीपुर का एक मजबूत स्तंभ बताया। पार्षदों का यह सामूहिक सम्मान ना केवल महापौर के प्रति आभार का प्रतीक था बल्कि यह संदेश भी देता है कि राजनीति में सकारात्मक सोच और निष्पक्ष कार्यशैली से समाज में विश्वास पैदा किया जा सकता है।

नगर निगम में आज का दृश्य इस बात का प्रमाण था कि जब जनप्रतिनिधि केवल जनता की सेवा को ही अपना धर्म मान लें, तो राजनीति जनकल्याण का सशक्त माध्यम बन सकती है। दीपक बाली की यह कार्यशैली न केवल काशीपुर के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए भी अनुकरणीय बन सकती है।

नगर निगम सभागार में आयोजित महापौर दीपक बाली को सम्मानित करने वाले पार्षदों में सरफराज सैफी, हनीफ गुड्डू, अब्दुल कादिर, शाह आलम, आरिफ हुसैन, मोनीश, शरीफ, अरशद, राशिद फारूकी, रियाज अहमद,, अभिषेक वर्धन, सतीश कुमार बीना नेगी, दीपा पाठक, कुलदीप शर्मा, मयंक मेहता, प्रिंस बाली, नौशाद, गुंजन प्रजापति, ममता कुमारी, सीमा सागर, पुष्कर बिष्ट, मोनू उर्फ संदीप चौधरी, सुरेश सैनी अनिल कुमार, घनश्याम सैनी वैशाली गुप्ता, अनिल कांबोज, मनोज जग्गा, विजय कुमार बॉबी, रवि प्रजापति, तबस्सुम आदि शामिल रहे।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 कलश यात्रा में भगदड़: 1 महिला की मौत, कई घायल, धार्मिक उत्सव मातम में बदला

🔊 Listen to this घटना में हनुमान कॉलोनी निवासी रति साहू की मौत हो गई, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-