Breaking News

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से की भेंट, राज्य की जल विद्युत परियोजनाओं के क्रियान्वयन का किया आग्रह

@शब्द दूत ब्यूरो (15 जुलाई 2025)

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार देर शाम नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के सामाजिक एवं आर्थिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए राज्य की जल विद्युत परियोजनाओं के क्रियान्वयन का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मा. सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत गठित विशेषज्ञ समिति द्वारा राज्य की 21 जल विद्युत परियोजनाओं को संस्तुति दी गई है, जिनमें से 5 परियोजनाओं को प्राथमिकता देते हुए उनके शीघ्र क्रियान्वयन की अनुमति प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से राज्य को न केवल ऊर्जा उत्पादन में आत्मनिर्भरता प्राप्त होगी, बल्कि रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने मुख्यमंत्री की मांगों को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

गौरतलब है कि उत्तराखंड की जल विद्युत परियोजनाएं राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में ऊर्जा उत्पादन के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में भी सहायक हैं। मुख्यमंत्री की यह पहल राज्य के विकास को नई गति देने वाली मानी जा रही है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 कलश यात्रा में भगदड़: 1 महिला की मौत, कई घायल, धार्मिक उत्सव मातम में बदला

🔊 Listen to this घटना में हनुमान कॉलोनी निवासी रति साहू की मौत हो गई, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-