Breaking News

बिग ब्रेकिंग : भाजपा किसान मोर्चा नेता की गोली मारकर हत्या, जांच में आपसी रंजिश और राजनीतिक कारणों की आशंका

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है।

@शब्द दूत ब्यूरो (13 जुलाई 2025)

पटना। राजधानी पटना के पुनपुन प्रखंड में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई जब भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र केवट की बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात उस वक्त हुई जब सुरेंद्र केवट अपने खेत पर मोटर बंद करने के लिए गए थे। इसी दौरान बाइक पर आए हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ चार गोलियां चला दीं और मौके से फरार हो गए।

गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र केवट को तुरंत पटना एम्स ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश या राजनीतिक कारण को हत्या की वजह माना जा रहा है। सुरेंद्र केवट की इलाके में सामाजिक और राजनीतिक सक्रियता के चलते उनका प्रभाव था, ऐसे में इस वारदात को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तारी की उम्मीद है। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है, जिन्होंने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

घटना से इलाके में भय का माहौल बना हुआ है और लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता गहराई है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-