Breaking News

रामनगर में रेलवे भूमि से अवैध मजार हटाई गई, धामी सरकार का बुलडोजर चला

@शब्द दूत ब्यूरो(12 जुलाई 2025)

रामनगर (कॉर्बेट सिटी)। लूटाबड़ ग्राम के पास रेलवे की भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई पीर बाबा की मजार को रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से ध्वस्त कर दिया। रेलवे द्वारा पूर्व में जारी नोटिस के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर कार्रवाई की गई।

उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, पुलिस प्रशासन और रेलवे पुलिस फोर्स की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई पूरी की। रेलवे के वरिष्ठ अभियंता अखिलेश कुमार ने बताया कि धार्मिक स्वरूप दी गई यह संरचना पूरी तरह अवैध थी और लोगों के आवागमन में बाधा बन रही थी। इस अतिक्रमण को हटाने के लिए जिला प्रशासन से सहयोग मांगा गया था।

एसडीएम प्रमोद कुमार ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की सरकार की नीति के तहत यह कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि हरी-नीली चादरें डालकर सरकारी जमीन पर कब्जा जमाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

धामी सरकार अब तक उत्तराखंड में 538 अवैध मजारें हटवा चुकी है और आगे भी इस अभियान को सख्ती से जारी रखने की बात कह चुकी है। राज्य में अभी भी सैकड़ों ऐसी अवैध धार्मिक संरचनाएं हैं, जिन पर कार्रवाई प्रस्तावित है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बड़ा राजनीतिक बदलाव: बिहार के मुख्यमंत्री थोड़ी देर में देंगे इस्तीफा, कौन होगा नया मुख्यमंत्री? अटकलें तेज

🔊 Listen to this इस पूरे घटनाक्रम को राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-