Breaking News

भारी बारिश और भूस्खलन से प्रभावित छह राज्यों को केन्द्र से ₹1,066.80 करोड़ की मदद,उत्तराखण्ड को 455.60 करोड़

@शब्द दूत ब्यूरो (10 जुलाई 2025)

नई दिल्ली।  केंद्र सरकार ने असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, केरल और उत्तराखंड को भारी वर्षा और भूस्खलन से हुई तबाही के मद्देनजर राहत देने के लिए ₹1,066.80 करोड़ की वित्तीय सहायता मंजूर की है। यह राशि राज्य आपदा मोचन कोष (SDRF) की केंद्रीय हिस्सेदारी के रूप में जारी की गई है।

सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार असम को ₹375.60 करोड़, मणिपुर को ₹29.20 करोड़, मेघालय को ₹30.40 करोड़, मिजोरम को ₹22.80 करोड़, केरल को ₹153.20 करोड़, उत्तराखंड को ₹455.60 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

इससे पहले वर्ष 2024-25 के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून से प्रभावित 14 राज्यों को ₹6,166 करोड़ SDRF के रूप में तथा 12 राज्यों को ₹1,988.91 करोड़ राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष (NDRF) के रूप में दिए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त 5 राज्यों को ₹726.20 करोड़ विशेष सहायता और 2 राज्यों को ₹17.55 करोड़ राष्ट्रीय आपदा शमन कोष (NDMF) से प्रदान किए गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के निर्देश पर केंद्र सरकार ने आपदा प्रभावित राज्यों को NDRF की टीमें, सेना, वायुसेना और अन्य आवश्यक संसाधनों के माध्यम से हरसंभव मदद दी है। इस मानसून सत्र में देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राहत कार्यों के लिए NDRF की 104 टीमें तैनात की गई हैं।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि आपदा की घड़ी में वह राज्यों के साथ मजबूती से खड़ी है और प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी के पिता हरिशंकर शर्मा का निधन, शोक की लहर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (21 जनवरी 2026) काशीपुर। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी रवि …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-