Breaking News

काशीपुर में दुखद हादसा :छतरी चौराहे पर फ्लाईओवर के नीचे सो रहे खानाबदोश को डंपर ने कुचला , मौके पर ही मौत, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (05 जुलाई 2025)

काशीपुर। आज तड़के लगभग 5:30 बजे एक तेज रफ्तार डंपर ने छतरी चौराहे के नीचे सो रहे एक खानाबदोश व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अर्जुन पुत्र द्वारिका निवासी सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। अर्जुन अन्य खानाबदोशों के साथ छतरी चौराहे के नीचे सो रहा था, जहां उन्होंने अस्थायी रूप से डेरा डाला हुआ था।

हादसे के तुरंत बाद अर्जुन को काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

यह घटना शहर में बेघर लोगों की सुरक्षा और वाहनों की तेज रफ्तार पर सवाल खड़े करती है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सड़क चौड़ीकरण में बाधा बना 25 साल पुराना दुर्गा मंदिर हटाया, नायब तहसीलदार ने खुद हटाईं मूर्तियां, हाथ जोड़ कर खड़ी रहीं एसडीएम, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) उत्तर प्रदेश के सीतापुर में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-