Breaking News

उत्तराखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के लिए एकमात्र नामांकन महेंद्र भट्ट का, निर्विरोध पुनः अध्यक्ष बनेंगे

@शब्द दूत ब्यूरो (30 जून 2025)

उत्तराखण्ड भाजपा कार्यालय, देहरादून। सोमवार को भाजपा संगठन पर्व के तहत प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुए। इस दौरान मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने एक बार फिर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की ।

नामांकन के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज, गणेश जोशी सहित कई राज्यसभा सांसद, लोकसभा सांसद और विधायक मौजूद रहे। सूत्रों का कहना है कि महेंद्र भट्ट का निर्विरोध चुने जाने की संभावना को काफ़ी मजबूत माना जा रहा है ।

भाजपा के आधिकारिक सूत्रों की ओर से बताया गया है कि नया प्रदेश अध्यक्ष 1 जुलाई को घोषित किया जाएगा। इस बार की प्रक्रिया केंद्रीय नेतृत्व की देखरेख में, चुनाव अधिकारी द्वारा संचालित है, और इस घोषणा को लेकर प्रदेश सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की निगाहें टिकी हुई हैं ।शीर्ष नेतृत्व ने 1 जुलाई तक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चयन करने की योजना बनाई है ।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता व सांसद भारी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे महेंद्र भट्ट के निर्विरोध चुनाव की संभावना बलवती हुई ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी ने महेंद्र भट्ट की स्थिति को और मजबूत किया ।पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक इस मामले को गंभीरता से देख रहे हैं और 1 जुलाई को होने वाली घोषणा को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-