Breaking News

राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में सत्येंद्र चंद गुड़िया लॉ कॉलेज के छात्र मोहम्मद साहिल ने जीता कांस्य पदक

@शब्द दूत ब्यूरो (29 जून 2025)

काशीपुर। सत्येंद्र चंद गुड़िया लॉ कॉलेज, बाजपुर रोड के बीबीए एलएलबी (8वें सेमेस्टर) के छात्र मोहम्मद साहिल ने राष्ट्रीय स्तर पर कॉलेज का नाम रोशन किया है। साहिल ने कर्नाटक में 22 से 30 जून के बीच आयोजित पुरुष एवं महिला पावर लिफ्टिंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में डेड लिफ्ट श्रेणी में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अर्जित किया।

कॉलेज के खेल प्रभारी दीपक गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साहिल इससे पहले भी 2024 में पंजाब के पटियाला में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 9वीं रैंक प्राप्त कर चुका है। उनकी इस उपलब्धि से संस्थान में हर्ष का माहौल है।

छात्र की इस सफलता पर कॉलेज की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया, विधि प्राचार्य डॉ. आर. एन. सिंह, रजिस्ट्रार (विधि) डॉ. सुधीर कुमार दुबे, निर्देशक, प्राचार्य सहित समस्त फैकल्टी एवं स्टाफ ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-