Breaking News

मुख्यमंत्री धामी ने माताजी के साथ किया पौधारोपण, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को दी नई प्रेरणा

@शब्द दूत ब्यूरो (28 जून 2025)

देहरादून, 28 जून 2025 – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत अपनी माताजी श्रीमती बिशना देवी के साथ पौधारोपण कर एक अनुकरणीय पहल की शुरुआत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के पुत्र दिवाकर धामी ने भी पौधा लगाकर अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

इस अभिनव अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को भावनात्मक जुड़ाव के साथ जोड़ते हुए जन-आंदोलन का रूप देना है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “माँ जीवन की पहली गुरु होती हैं और पर्यावरण हमें जीवन देता है। माँ और प्रकृति दोनों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है।”

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे भी अपनी माताओं के सम्मान में एक-एक पौधा लगाएँ और उसके संरक्षण का संकल्प लें। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह पहल समाज में पर्यावरण के प्रति ज़िम्मेदारी का भाव जगाएगी और हर परिवार इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाएगा।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक समीर सिन्हा एवं अपर सचिव बंशीधर तिवारी सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ यह अभियान मातृ सम्मान और पर्यावरण चेतना का अनूठा संगम बनता जा रहा है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 कलश यात्रा में भगदड़: 1 महिला की मौत, कई घायल, धार्मिक उत्सव मातम में बदला

🔊 Listen to this घटना में हनुमान कॉलोनी निवासी रति साहू की मौत हो गई, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-