Breaking News

काशीपुर को जलभराव से मुक्ति दिलाने में बाधक बन रहा नालियों पर किया गया अतिक्रमण देर रात महापौर दीपक बाली ने निगम की टीम के साथ हटवाया

@शब्द दूत ब्यूरो (28 जून 2025)

काशीपुर। नगर निगम काशीपुर द्वारा मेयर दीपक बाली के नेतृत्व में खड़कपुर देवीपुरा रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। पूर्व में चिन्हित किए गए अतिक्रमण स्थलों में से कई ऐसे स्थानों पर से अतिक्रमण हटाया गया, जो नाली की जल निकासी व्यवस्था को प्रभावित कर रहे थे। अतिक्रमण हटाने के बाद नगर निगम की टीम द्वारा संबंधित क्षेत्रों में नालियों की सफाई की गई, जिनमें जमा सिल्ट और कचरा हटाकर जल प्रवाह को पुनः सुचारु किया गया। इससे जल निकासी व्यवस्था सामान्य रूप से कार्य करने लगी है।

यह कार्य सेनेटरी इंस्पेक्टर मनोज बिष्ट, स्वच्छ भारत मिशन के परियोजना प्रबंधक एहतेशाम, पीएमयू प्रतिनिधि जुबैद, पर्यवेक्षक राजेश एवं रिंकू के निर्देशन में नगर निगम की टीम द्वारा संपन्न किया गया। नगर निगम द्वारा यह अभियान चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जा रहा है और शेष चिन्हित अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई आज शाम पुनः की जाएगी।

उधर, मेयर दीपक बाली स्वयं देर रात 11 बजे निरीक्षण पर पहुंचे और वाणिज्यिक क्षेत्रों में चल रहे नाइट स्वीपिंग एवं कचरा संग्रहण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया और नगर निगम के स्वच्छता अभियान में सहयोग की अपील की। मेयर बाली ने साफ किया कि नगर निगम शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और इसमें नागरिकों की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-