Breaking News

ब्रेकिंग :अहमदाबाद में जगन्नाथ रथ यात्रा में बेकाबू हुआ हाथी, मची अफरा-तफरी


अहमदाबाद, 27 जून 2025: गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान शुक्रवार को एक अप्रत्याशित घटना सामने आई जब यात्रा में शामिल एक हाथी अचानक बेकाबू हो गया । इस घटना से रथ यात्रा में अफरा-तफरी मच गई और श्रद्धालुओं में भगदड़ जैसे हालात बन गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी के अनियंत्रित होते ही लोग इधर-उधर भागने लगे, जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए सुरक्षा बल तत्काल हरकत में आए और मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया।

इस दौरान 2 से 3 लोगों के घायल होने की खबर है, जिन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। हालांकि किसी की हालत गंभीर नहीं बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के बीच इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है। प्रशासन ने कहा है कि घटना की जांच की जा रही है और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए विशेष सावधानी बरती जाएगी।

उल्लेखनीय है कि अहमदाबाद की जगन्नाथ रथ यात्रा देश की सबसे प्रमुख और ऐतिहासिक यात्राओं में से एक मानी जाती है, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में  डंपर का कहर: दूध कारोबारी की मौत के बाद भड़का जनाक्रोश, सड़क पर जमीन पर बैठे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भड़के अफसरों पर सुनाई खरी खोटी, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 फरवरी 2026) काशीपुर। ओवरलोड डंपरों की बेलगाम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-