@शब्द दूत ब्यूरो (25 जून 2025)
हल्द्वानी से एक बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना सामने आई है। शहर के नजदीक फायर ब्रिगेड के पीछे एक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, जिससे चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा क्षेत्र में शोक की लहर फैला गया है। जब एक वाहन में सवार सात लोग कहीं से लौट रहे थे। अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधा नहर में जा समाई।
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद सभी लोगों को बाहर निकाला गया,तब तक देर हो गई थी। कार के शीशे खोलने पर पता चला कि एक बच्चे समेत कुल चार लोग दम तोड़ चुके थे. 3 लोग घायल हैं। इन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है. लेकिन तब तक चार लोगों की जान जा चुकी थी। घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतकों की पहचान कर ली गई है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार की रफ्तार तेज थी और मोड़ पर ड्राइवर का नियंत्रण वाहन से हट गया।
इस दर्दनाक हादसे ने पूरे हल्द्वानी क्षेत्र को झकझोर दिया है। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि कार में कुल सात लोग सवार थे. इनमें एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई है। तीन लोगों का उपचार चल रहा है। नहर कार गिरी और तेज बहाव होने के चलते कार बह गई। पुलिस कार और मृतक लोगों के संबंध में जानकारी इकट्ठा की है। ये लोग उधम सिंह नगर के किच्छा के रहने वाले थे।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal