Breaking News

काशीपुर :जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आयोजित हुई गोष्ठी

@शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2025)

काशीपुर। जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस आज पूरे देश के साथ साथ उत्तराखंड प्रदेश में भी मनाया जा रहा है। इसके तहत जगह जगह अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के अन्तर्गत काशीपुर में आज एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की।

काशीपुर में रामनगर रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, नगर निगम मेयर दीपक बाली सहित अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर विस्तार से चर्चा की।

इस दौरान भाजपा के संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने मंच से अपने संबोधन में कश्मीर में धारा 370 का जिक्र करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर की पार्टियों के नेता यह कहते थे कि कश्मीर में धारा 370 हटाना तो दूर वहां पर इसको हटाने के लिए सोचने भर से ही पूरे कश्मीर में दंगा भड़क जाएगा। मीडिया से रूबरू होते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत देश को सशक्त एवं मजबूत बनाने के लिए उन्होंने अपने प्राणों का बलिदान दिया। आज की परिस्थितियों में देखें तो विश्व के अनेक देशों के बीच में आपस में लड़ाई चल रही है युद्ध चल रहा है। हम सभी लोग यह महसूस करते हैं कि भारत देश सशक्त होना चाहिए, मजबूत होना चाहिए और भारत समृद्धशाली होना चाहिए। जिससे भारत की तरफ कोई देश आंख उठाकर भी ना देखे। इसी बात को लेकर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपने प्राणों की आहुति दी।

उन्होंने कहा कि हम सबने देखा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से धारा 370 हटकर और राजनीति का तुष्टिकरण समाप्त कर किया। पूर्व की सरकारों में जब आतंकवादी हमला होता था तो भारत जवाब नहीं देता था लेकिन अब भारत करारा जवाब ही नहीं देता बल्कि आतंकवादियों को संरक्षण देने वालों पर भी करारा प्रहार करता है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर सहित अन्य आतंकवादी हमले के बाद हुई भारत की कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि यह सशक्त भारत ने अपने ब्रह्मोस मिसाइल जैसे हथियारों पर निर्भर रहकर पाकिस्तान में आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट कर दिया।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज पाल, खिलेंद्र चौधरी, पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा आशीष गुप्ता, नगर निगम महापौर दीपक वाली, नगर मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र मानस, नगर मंडल उपाध्यक्ष श्याम मोहन, नगर मंडल महामंत्री वैभव गुप्ता, नगर मंडल कोषाध्यक्ष धीरज वर्मा, नगर मंडल मीडिया संयोजक भागीरथ शर्मा, नगर मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार, अनीता कंबोज, पार्षद सुरेश सैनी, कल्पना राणा, डॉ गिरीश तिवारी, जसवीर सिंह सैनी, गुरविंदर सिंह चंडोक, पुष्कर सिंह बिष्ट, प्रशांत पंडित, हबीबुर्रहमान बबलू, मोहन बिष्ट, अभिषेक गोयल, अमित सिंह, प्रियंका अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-