@शब्द दूत ब्यूरो (21 जून 2025)
देहरादून।
उत्तराखण्ड निर्वाचन आयुक्त ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन–2025 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। एक प्रेस कांफ्रेंस में राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम
उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन–2025 के कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा कर दी है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त की प्रेस वार्ता के माध्यम से जारी इस कार्यक्रम में नामांकन, मतदान, मतगणना से लेकर आदर्श आचार संहिता तक की संपूर्ण रूपरेखा सार्वजनिक की गई है।
🔹 प्रथम चरण का कार्यक्रम:
नामांकन: 25 से 28 जून 2025 (सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक)
नामांकन पत्रों की जांच: 29 जून से 1 जुलाई 2025
नाम वापसी की तिथि: 2 जुलाई 2025 (दोपहर 3 बजे तक)
प्रतीक आवंटन: 3 जुलाई 2025
मतदान: 10 जुलाई 2025 (सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक)
मतगणना एवं परिणाम: 19 जुलाई 2025
जबकि दूसरे चरण का प्रतीक आवंटन 8 जुलाई और मतदान 15 जुलाई को प्रस्तावित है।
🔹 निर्वाचन से जुड़ी अन्य प्रमुख जानकारियाँ:
राज्य के 12 जिलों (हरिद्वार को छोड़कर) में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे।
कुल 66,418 पदों के लिए चुनाव होंगे जिनमें:
ग्राम पंचायत सदस्य – 55,587
ग्राम प्रधान – 7,499
क्षेत्र पंचायत सदस्य – 2,974
जिला पंचायत सदस्य – 358
🔹 मतदाता और मतदान केंद्र:
कुल मतदाता: 47,77,072
महिला मतदाता – 23,10,996
पुरुष मतदाता – 24,65,702
मतदान केंद्रों की संख्या: 8,276
मतदान स्थलों की संख्या: 10,529
🔹 मानव संसाधन और वाहन संसाधन:
कुल नियुक्त मानव संसाधन: लगभग 95,909
पीठासीन अधिकारी – 11,849
मतदान अधिकारी – 47,910
सुरक्षा कर्मी – 35,700
कुल वाहन: 5,620 (हल्के – 3,342, भारी – 2,278)
🔹 व्यय सीमा में संशोधन:
आयोग ने प्रत्याशियों के लिए व्यय सीमा में बढ़ोतरी की है:
ग्राम पंचायत सदस्य – ₹10,000
ग्राम प्रधान – ₹75,000
क्षेत्र पंचायत सदस्य – ₹75,000
जिला पंचायत सदस्य – ₹2,00,000
🔹 रंग पहचान व्यवस्था:
मतपत्रों में पहचान के लिए रंग कोड निर्धारित किए गए हैं:
ग्राम पंचायत सदस्य – सफेद
प्रधान – हरा
क्षेत्र पंचायत सदस्य – नीला
जिला पंचायत सदस्य – गुलाबी
🔹 विशेष व्यवस्थाएँ:
आयोग द्वारा पहली बार मतगणना की निगरानी कंप्यूटर सॉफ्टवेयर (Randomisation System) के माध्यम से की जाएगी।
विशेष परिस्थिति वाले क्षेत्रों में चल मतदेय स्थल की व्यवस्था भी रहेगी।
आयोग की वेबसाइट www.sec.uk.gov.in पर नाम खोजने, सूची डाउनलोड करने की सुविधा है।
🔹 संपर्क विवरण:
टोल फ्री नंबर: 18001804280
ई-मेल: secelectionuk@gmail.com
उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने पारदर्शी, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष पंचायत चुनाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal