Breaking News

फैक्ट चेक :उत्तराखंड में फर्जी पंचायत चुनाव कार्यक्रम पर चुनाव आयोग की सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही चुनाव घोषणा फर्जी, जनता ना दें ध्यान: राज्य निर्वाचन आयोग 

@शब्द दूत ब्यूरो (13 जून 2025)

देहरादून। उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे तथाकथित चुनाव कार्यक्रमों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने बड़ा बयान जारी किया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि आगामी पंचायत चुनाव 2025 को लेकर अब तक कोई भी आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है और सोशल मीडिया पर चल रही सूचनाएं पूर्णतः भ्रामक और असत्य हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा शुक्रवार को जारी एक प्रेस नोट में कहा गया है कि कुछ लोगों द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर पंचायत चुनाव से जुड़ा कार्यक्रम प्रसारित किया जा रहा है, जो फर्जी है। आयोग ने इसे लेकर न केवल चिंता जताई है बल्कि जनता को सचेत भी किया है कि ऐसी झूठी सूचनाओं के प्रचार से गंभीर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

प्रेस नोट में आयोग के प्रभारी संयुक्त सचिव कमलेश मेहता ने स्पष्ट किया है कि न तो राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कोई चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया है और न ही आयोग स्तर पर ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन है। यह सूचना पूर्ण रूप से असत्य है।

प्रेस नोट में संबंधित अधिकारियों को इस अफवाह की सूचना सूचना एवं लोक संपर्क विभाग तक पहुंचाने के निर्देश भी दिये गये हैं ताकि आगे इस प्रकार की गलत सूचनाओं पर तुरंत रोक लगाई जा सके।

राज्य निर्वाचन आयोग की इस त्वरित प्रतिक्रिया से यह स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि आयोग किसी भी प्रकार की फर्जी सूचना को लेकर सतर्क और सख्त रुख अपनाए हुए है। यह पहल न केवल लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पवित्रता बनाए रखने की दिशा में है, बल्कि आम जनता को भ्रम से बचाने का प्रयास भी है।आयोग ने जनता से अपील की है कि वे चुनाव से संबंधित कोई भी सूचना केवल आयोग के अधिकृत माध्यमों से ही प्राप्त करें और सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे झूठे संदेशों से सावधान रहें।

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-