@शब्द दूत ब्यूरो (31 मई 2025)
देहरादून। निदेशक रमेश चंद लोहानी आज सेवानिवृत हो गए है उनका विदाई समारोह, कोषागार, देहरादून में आयोजित किया गया जिसमे सभी अधिकारी एवं कर्मचारियो ने उनके कार्यकाल की उपलब्धियों की सराहना की ।
वहीं दूसरी ओर पिछले दिनों विवाद में आए एवं सोशल मीडिया में चर्चित अरुणेंद्र सिंह चौहान का नाम प्रबल दावेदारों में शुमार है
बता दें कि अरुणेद्र सिंह चौहान के खिलाफ झाझरा भूमि प्रकरण में भू स्वामी ने माननीय न्यायालय के समक्ष परिवाद दाखिल किया है जिसमे कोर्ट द्वारा समन जारी किए गए है वहीं एक अन्य सुभारती मेडिकल कॉलेज एवं रस बिहारी बोस निजी विश्विद्यालय जांच समिति घोटाला में माननीय सीजेएम न्यायालय द्वारा पुलिस को जांच के आदेश दिए गए है जिसमे गत 22 मई 2025 को प्राप्त आरटीआई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय से अवगत करवाया गया कि प्रकरण में पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर देहरादून के यहाँ से जाँच रिपोर्ट पुलिस महानिदेशक स्तर से शासन को भेजी गई है जो शासन स्तर पर चल रही है ।
सूत्रो के हवाले से ख़बर है कि भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता 2023 के प्रविधानों के तहत शासन से उक्त लोकसेवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने के आदेश कभी भी दिए जा सकते है ।
देखिए क्या होता है?

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
