Breaking News

उत्तराखंड की आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल ने इस्तीफा दिया, निजी कारणों का दिया हवाला

@शब्द दूत ब्यूरो(31 मई 2025)

देहरादून। राज्य की एक महिला आईपीएस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह वर्तमान में एस पी विजिलेंस के पद पर कार्यरत थीं। इस्तीफा उन्होंने निजी कारणों की वजह से दिया जा है।

आपको बता दें कि उत्तराखंड कैडर की आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। एक तेज तर्रार महिला पुलिस अधिकारी रचिता जुयाल सेवा के दौरान बागेश्वर जिले की एसपी, नैनीताल जिले की एसपी, और उत्तराखंड राज्यपाल की एडीसी रह चुकी हैं।

रचिता जुयाल का पुलिस सेवा में योगदान उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने 2015 में यूपीएससी परीक्षा में 215वीं रैंक हासिल कर आईपीएस अधिकारी के रूप में चयनित हुई थीं। उनके पिता बीपीडी जुयाल भी पुलिस सेवा में रहे हैं।

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-