@शब्द दूत ब्यूरो (24 मई 2025)
काशीपुर। मुरादाबाद रोड पर ढेला नदी के पास स्थित मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल संजीवनी ने। यह हॉस्पिटल अपनी स्थापना के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण कर नवें वर्ष में नयी शुरुआत कर रहा है।
संजीवनी के नवे वर्ष में प्रवेश करने पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र की पहली बेरा मशीन का अनावरण करते हुए देश के पूर्व रक्षा राज्य मंत्री एवं नैनीताल संसदीय क्षेत्र के सांसद मुख्य अतिथि अजय भट्ट ने भी एहसास किया की संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल लंबे समय से रोगियों का उपचार करते-करते अब चिकित्सा के क्षेत्र में एक वट वृक्ष का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जिन भावनाओं को लेकर आयुष्मान कार्ड को लागू किया उसे संजीवनी पूरे मानको के साथ लागू कर गरीब व असहाय रोगियों के लिए एक वरदान बना हुआ है और उन्हें उम्मीद है कि रोगियों को बेहतर और कैशलेस उपचार देने में संजीवनी के प्रबंध तंत्र द्वारा नए कीर्तिमान स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने संजीवनी परिवार को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी। महापौर दीपक बाली ने भी मुख्य अतिथि के रूप में संजीवनी परिवार को अपनी शुभकामनाएं दी और कहा कि यह अस्पताल रोगियों के लिए आशा की नई किरण बन कर उभरा है और चिकित्सा के क्षेत्र में नए आयाम कायम कर रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने भी संजीवनी हॉस्पिटल की भूरि भूरि प्रशंसा की और इसके संचालकों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज संजीवनी क्षेत्र के रोगियों के बेहतर उपचार हेतु उम्मीद की सुनहरी किरण बनकर उभरा है। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने कहां की संजीवनी के 8 साल बेमिसाल रहे हैं और इसका भविष्य भी बेहतर रहेगा कार्यक्रम का सफल संचालन अभिताभ सक्सेना एडवोकेट ने किया। नवे वर्ष में प्रवेश करने के अवसर पर आयोजित समारोह में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर ए आरटीओ विमल पांडे ने दुर्घटना होने पर घायल की कैसे जान बचाई जाए? इसका सुंदर प्रेजेंटेशन किया वहीं नगर कोतवाल अमरचंद शर्मा ने नशे को राष्ट्र व समाज के लिए घातक बताते हुए इसमें करोना के दौर की भांति जन सहयोग की अपील की।
संजीवनी के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश चावला, राजकुमार गुंबर, और मनीष चावला ने बताया कि समाज के दीन हीनऔर गरीब रोगियों को सहज सुलभ और सस्ता उपचार देने का मकसद लेकर जिस संजीवनी हॉस्पिटल की आज से 8 वर्ष पूर्व स्थापना की थी उस उद्देश्य को प्राप्त करने में सीमित संसाधनों और समय-समय पर अनेक उतार चढ़ाव के थपेड़ों को झेल झेल कर भी इस अस्पताल ने अपने उद्देश्य को हासिल करने में सफलता पाई है और निराश हताश उदास एवं तड़पते रोगियों को बेहतर उपचार देकर उनके बीच अपनी बखूबी पहचान बनाने में सफलता हासिल की है। यही कारण है कि आज संजीवनी नगर ही नहीं क्षेत्र के रोगियों में बेहतर उपचार के लिए जाना जाता है। रोग कोई भी हो सभी के उपचार की अत्याधुनिक मशीनों द्वारा शानदार चिकित्सा एवं रोगियों की समुचित जांच की सुविधा यहां उपलब्ध है। सबसे बड़ी बात है कि संजीवनी के प्रबंध तंत्र के कुशल मार्गदर्शन में रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा उपचार भी बेहतर तरीके से होता है और उनका रोगियों के प्रति व्यवहार भी अपने परिजनों जैसा है। जिससे यहां आने वाले रोगी बेहतर उपचार से न सिर्फ ठीक होते हैं बल्कि उनका चिकित्सा और संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल पर विश्वास भी जमा है। यहां हर रोग का संतोषजनक उपचार होता है और यदि आप हाई ब्लड प्रेशर और हाई शुगर से परेशान है और रोग पर भारी धनराशि खर्च होने से निराश हैं तो अब आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं क्योंकि संजीवनी लाया है समाधान। यहां उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के आयुष्मान एवं ई एस आई कार्ड, गोल्डन, ईएसआईसी तथा सभी बीमा कार्ड धारकों के लिए कैशलेस उपचार की सुविधा मौजूद है।
सांसद अजय भट्ट महापौर दीपक बाली जिला अध्यक्ष मनोज पाल पूर्व जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा अमन बाली बृजेश पाल सिंह अनीता कंबोज जसवीर सिंह सैनी कमलेश कुमार मनोज बाटला मनजीत राकेश संजय नेगी सायरा बानो राजीव सैनी गगन कांबोज शक्ति अग्रवाल डॉक्टर रजनीश कुमार शर्मा गुरताज सिंह भुल्लर प्रियंका अग्रवाल सुधा शर्मा श्रीमती मुक्ता सिंह रीति नागर डॉक्टर यूनुस चौधरी राशीद फारुकी चौधरी समरपाल सिंह यशपाल राजहंस सीमा चौहान राजेश कुमार सहित दर्जनों समाज सेवायों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अनेक चिकित्सक तथा सैकड़ो गण मान्य लोग मौजूद थे।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
