Breaking News

दुखद समाचार :उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश में छह की मौत, सीएम धामी ने जताई शोक संवेदना

@शब्द दूत ब्यूरो (08 मई 2025)

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गुरुवार सुबह एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। यह दुर्घटना सुबह नौ बजे के आसपास गंगनानी के पास हुई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि दो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। उधर उत्तराखंड पुलिस ने x पर छह की मौत की पुष्टि की है।

गढ़वाल के डिविजनल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रशासन और बचाव टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। सेना, पुलिस, आपदा प्रबंधन टीम, एंबुलेंस और रेवेन्यू टीमें मौके पर पहुंच रही हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए SDRF और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।

ईश्वर हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने एवं हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं और हर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

 

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-