Breaking News

बिग ब्रेकिंग :ईडी आफिस में रात ढाई बजे लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

आग कैसे लगी? अभी इसका पता नहीं चल पाया है।

@शब्द दूत ब्यूरो (27 अप्रैल 2025)

मुंबई । बीती अर्द्ध रात्री महाराष्ट्र में प्रवर्तन निदेशालय में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। हालांकि इस आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण मुंबई के बैलार्ड एस्टेट स्थित ईडी कार्यालय की कैसर-ए-हिंद इमारत में रविवार तड़के भीषण आग लग गई। रात करीब 2:31 बजे फायर ब्रिगेड को सूचना मिली और टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं।

बताया गया कि ये आग पांच मंजिला इमारत की चौथी मंजिल तक सीमित रही। लेकिन सुबह 3:30 बजे आग को लेवल-2 घोषित किया गया, जिसे आम तौर पर भीषण आग माना जाता है। फिलहाल, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

 

Check Also

सड़क चौड़ीकरण में बाधा बना 25 साल पुराना दुर्गा मंदिर हटाया, नायब तहसीलदार ने खुद हटाईं मूर्तियां, हाथ जोड़ कर खड़ी रहीं एसडीएम, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) उत्तर प्रदेश के सीतापुर में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-