Check Also
कलश यात्रा में भगदड़: 1 महिला की मौत, कई घायल, धार्मिक उत्सव मातम में बदला
🔊 Listen to this घटना में हनुमान कॉलोनी निवासी रति साहू की मौत हो गई, …
निकटवर्ती ग्राम कुंडा के राजकीय इंटर कालेज में रोज की तरह कक्षाएं चल रही थी। यहां एक ही परिसर में इंटर कॉलेज व प्राथमिक विद्यालय चलता है। प्राथमिक विद्यालय के बच्चे कक्षाओं में थे जबकि अन्य बच्चे बाहर परीक्षा दे रहे थे। इसी बीच स्कूल परिसर के पास पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते को किसी शरारती तत्व ने छेड़ दिया जिससे मधुमक्खियों का हूजूम स्कूल पर टूट पड़ा। देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी मच गयी। परीक्षा दे रहे छात्रों तथा कक्षा में पढ़ रहे बच्चों को मधुमक्खियों ने काटना शुरू कर दिया। मधुमक्खियों के काटने से बच्चों में चीख पुकार मच गई। विद्यालय स्टाफ ने किसी तरह बच्चों को संभालना शुरू किया। बताते हैं कि कई बच्चे स्कूल की दीवार फांद कर भागे ताकि मधुमक्खियों से बचाव कर सकें।


🔊 Listen to this घटना में हनुमान कॉलोनी निवासी रति साहू की मौत हो गई, …