@शब्द दूत ब्यूरो (31 मार्च 2025)
मेरठ। यहाँ के भाजपा सांसद अरुण गोविल ने जेल में बंद अपने पति की हत्यारिन मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को “श्रीरामचरितमानस” की प्रति भेंट की। रामचरितमानस लेते समय मुस्कान की आंखों में आंसू आ गये।
भाजपा सासंद अरूण गोविल ने बाद में पत्रकार को बताया कि मानस लेते समय मुस्कान और साहिल दोनों भावुक हो गए। मुस्कान की आंखों में आंसू थे। सांसद के रामचरितमानस बांटने पर वहां कैदियों ने उनकी सराहना करते हुए कहा- “Good Job”।
आपको बता दें कि अरुण गोविल पूरे देश के लोगों को 5 लाख से ज्यादा रामायण की प्रतियां बंटेंगे। जब तक उनका कार्यकाल रहेगा तब तक उनका यह अभियान जारी रहेगा। यह रामायण कई भाषाओं में है। किसी भी धर्म का व्यक्ति उनसे रामायण मांग सकता है।
आपको बता दें कि पिछले दिनों मेरठ में मुस्कान ने अपने बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ का कत्ल कर दिया था। कत्ल के बाद उसकी लाश के टुकड़े करके एक ड्रम में सीमेंट के घोल से पैक कर दिए थे। अरुण गोविल जेल के कैदियों को रामायण वितरित करने गए थे।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal