@शब्द दूत ब्यूरो (08 मार्च 2025)
मुरादाबाद। प्रयागराज महाकुंभ के सफल आयोजन होने पर एक मार्च को प्रयागराज से शुरू हुई भगवा त्रिशूल यात्रा अयोध्या- लखनऊ बरेली होती हुई मुरादाबाद पहुंची । जहां भाजपा पदाधिकारियों और नगरवासियों ने भगवा त्रिशूल यात्रा का फूलों और जयकारों के साथ जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय मंदिर प्रबंधन परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा मुरादाबाद जिला प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि भगवा त्रिशूल यात्रा देश भर में एक आध्यात्मिक संदेश के साथ निकली है । आज तेरह हजार किलोमीटर चलने के बाद यात्रा मुरादाबाद पहुंची है । इस त्रिशूल यात्रा का सभी जगह भव्य स्वागत हो रहा है । इस यात्रा का उद्देश्य लोगों में सनातन का भाव जगाना है । यात्रा में शामिल 120 त्रिशूलों को शिवालयों में स्थापित किए जाएंगे ।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
