Breaking News

महाशिवरात्रि पर श्मशान घाट में हुई शिव पूजा, महिलाओं और पुरुषों ने किया भगवान शिव का पूजन, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (27 फरवरी 2025)

दौसा। श्मशान में रात भर पूजा! दौसा के तिवाड़ी शमशान घाट में स्थित शिव मंदिर में हुई चार पहर की पूजा रात को शमशान घाट में मौजूद रही महिलाएं, महिलाओं ने भी की पूजा अर्चना,बुधवार शाम से शुरू हुई पूजा आज सुबह 7 बजे हुई संपन्न दौसा।

पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया वहीं मंदिरों में चार पहर की पूजा भी की गई।पूजा आज सुबह करीब 7 तक आयोजित की गई। वैसे तो अधिकतर मंदिरों में श्रद्धालु चार पहर की पूजा करते हैं लेकिन दौसा के शमशान घाट में भी एक मंदिर है जहां चार पहर की पूजा की जाती है और इस पूजा का अत्यधिक महत्व भी है और श्रद्धालु रात भर शमशान में मौजूद रहकर चार पहर की पूजा करते हैं।

बीती रात भी दौसा शहर में स्थित तिवाडी शमशान घाट में श्रद्धालुओं ने चार पहर की पूजा की।जहां बुधवार की शाम 6:30 बजे से 9:30 बजे तक पूजा हुई वहीं दूसरे पहर में करीब 9:30 से 12:30 तक पूजा का आयोजन हुआ। इसके बाद तीसरे पर में रात 12:30 बजे से करीब 3:45 बजे तक पूजा हुई वहीं चतुर्थ पर में 3:45 बजे से सुबह करीब 7 तक यह पूजा आयोजित की गई। इस दौरान विधि विधान और वैदिक मंत्रोचार के साथ चार पहर की पूजा हुई वहीं शमशान से भस्म लेकर भी भस्मारती भी की गई। ऐसे में शमशान घाट में स्थित इस शिव मंदिर में पूजा अर्चना का अत्यधिक महत्व माना जाता है और यह पूजा चर्चाओं में भी रहती है। आमतौर पर हिंदू धर्म में शमशान घाट में महिलाओं का प्रवेश नहीं होता है लेकिन दौसा के श्मशान घाट में शिव मंदिर होने के कारण महिलाओं का प्रवेश होता है और महिलाएं भगवान शिव से जुड़े गीत भी गाती है और पूजा में भी भाग लेती है।

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-