Breaking News

लता मंगेश्कर के निधन की अफवाह सोशल मीडिया पर

मुंबई। भारत की स्वर कोकिला और भारत रत्न से सम्मानित पार्श्व गायिका लता मंगेशकर के परिवार ने कहा कि वह बिल्कुल स्वस्‍थ हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार उनके निधन को लेकर अफवाह फैलाई जा रही है. जबकि लता मंगेशकर के परिवार के लोगों ने मीडिया से कहा   “कि अफ़वाह आ रही है कई तरह की, लेकिन लता जी का स्वास्‍थ अब ठीक हो रहा है। डॉक्टर्स उनका ख़याल रख रहे हैं। 

परिवार वालों ने कहा, “कोई भी परिवार हड़बड़ी में अपने घरवालों की अस्पताल से बीमारी में घर नहीं ले जाता, क्योंकि बेहतर इलाज तो अस्पताल में ही होगा। हमारी कोशिश है कि लता जी ठीक होकर स्वस्थ होकर घर जाएं और मीडिया से गुज़ारिश है लता जी का सम्मान करे अफ़वाह ना फैलाए। 

हालांकि इसके ठीक उलट सोशल मीडिया में लता मंगेशकर को लेकर कई तरह की अफवाहों का मजमा लगा है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 कलश यात्रा में भगदड़: 1 महिला की मौत, कई घायल, धार्मिक उत्सव मातम में बदला

🔊 Listen to this घटना में हनुमान कॉलोनी निवासी रति साहू की मौत हो गई, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-