Breaking News

काशीपुर :पत्रकारों के खिलाफ एक करोड़ रुपये की ठगी के आरोप, प्रापर्टी डीलर ने पुलिस को दी तहरीर, देखिए वीडियो में क्या कहा?

@शब्द दूत ब्यूरो (18 फरवरी 2025)

काशीपुर। एक प्रापर्टी डीलर के शहर के दो पत्रकारों पर एक करोड़ रुपये की कथित ठगी के आरोपों से सनसनी फैल गई है। पीड़ित प्रापर्टी डीलर ने इस संदर्भ में आज यहाँ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के जनता दरबार में इस आशय की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

चामुंडा बिहार निवासी सौरभ अग्रवाल ने तहरीर में कहा है कि दोनों पत्रकारों ने पुलिस की ओर से गैंगस्टर की कार्यवाही किये जाने का भय दिखाकर नकद 54 लाख रुपये से अधिक और तीन प्लाटों की रजिस्ट्री करवा ली गई। वादी ने पुलिस को कुछ वीडियो क्लिप भी सौंपे हैं।

सौरभ अग्रवाल के इन आरोपों से पत्रकार जगत में हड़कंप मचा हुआ है। आरोपों में कितनी सच्चाई है? यह तो पुलिस जांच से ही साफ हो पायेगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 कलश यात्रा में भगदड़: 1 महिला की मौत, कई घायल, धार्मिक उत्सव मातम में बदला

🔊 Listen to this घटना में हनुमान कॉलोनी निवासी रति साहू की मौत हो गई, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-