Breaking News

अजब गजब :प्रशिक्षु आईपीएस बोला मैं कल्कि का अवतार हूँ, मरे हुये चूहे जिंदा कर दूंगा, पुलिस विभाग में मची खलबली

@शब्द दूत ब्यूरो (02 फरवरी 2025)

एक ट्रेनी आईपीएस की अजीबोगरीब हरकत से पुलिस विभाग सन्न रह गया है। मुरादाबाद क्षेत्र में प्रशिक्षु आईपीएस रोहन झा खुद को भगवान कल्कि का अवतार बताने लगे।  उनकी गतिविधियां इतनी विचित्र रहीं कि पुलिस महकमे में गहमागहमी का माहौल बना हुआ है।

दरअसल 23 जनवरी की रात को रोहन झा की ये अजीबोगरीब हरकतें शुरू हुई। उसने परेड ग्राउंड में गाड़ी चलाई, कपड़े उतारे और मिट्टी में लोट लगाए। अगले दिन, उन्होंने मुंशी को अपने आवास पर बुलाकर बंद किया और मरे हुए चूहों की गर्दन दिखाते हुए कहा, “हवन करेंगे, और इन्हें जिंदा करेंगे।” मुंशी ने भागकर आर आई को सूचना दी।

बाद में ट्रैफिक के ऑफिस में तोड़फोड़ और कर्मचारियों की पिटाई  महिला आईपीएस से बदसलूकी और कर्मचारियों को धमकाने के बाद उन्हें साइकेट्रिक वार्ड में एडमिट कराया गया।
रोहन झा को 10 दिन की छुट्टी पर भेजा गया है, और उनके परिवार को सूचित किया गया है। इस पूरे मामले ने मुरादाबाद पुलिस महकमे में खलबली मचा दी है। पुलिस लाइन से लेकर शहर तक, आईपीएस रोहन झा की अजीब हरकतों के किस्से चर्चाओं में हैं।

 

Check Also

 कलश यात्रा में भगदड़: 1 महिला की मौत, कई घायल, धार्मिक उत्सव मातम में बदला

🔊 Listen to this घटना में हनुमान कॉलोनी निवासी रति साहू की मौत हो गई, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-