@शब्द दूत ब्यूरो (31 जनवरी 2025)
काशीपुर । दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से शहर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।
आशुतोष महाराज के शिष्य स्वामी उमेशानंद ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि यह भव्य कथा काशीपुर शहर के श्री रामलीला ग्राउंड में 8 फरवरी से 14 फरवरी तक और जिसका समय दोपहर के 2 बजे से 5 बजे तक का रहेगा। इस कथा का वाचन सर्व आशुतोष महाराज की शिष्या कथा व्यास साध्वी सुश्री कालिंदी भारती द्वारा किया जाएगा, जो कि वर्तमान समय में महाकुंभ में अपनी कथा की सेवा को निभा रहे हैं।
वहीं से कथा समापन करके वह उत्तराखंड की देवभूमि काशीपुर में कथा का रसपान करवाएंगे। कथा व्यास जी द्वारा इस सात दिवसीय कथा के माध्यम से अलग-अलग प्रसंगों के द्वारा प्रभु के आध्यात्मिक रहस्यों को जानेंगे। कथा में होली उत्सव, श्री कृष्ण जन्म उत्सव, रुक्मणी विवाह को बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। यह कथा मात्रा प्रभु की लीलाएं सुनने तक सीमित नहीं बल्कि इस कथा के माध्यम से जो आज का इंसान अपने संस्कारों और संस्कृति को भूल चुका है, यह कथा प्रत्येक मानव जाति को अपने मूल से, अपनी संस्कृति से और अपने संस्कारों से भी जोड़ेगी। समाज में फैली सामाजिक बुराइयों का जड़ सहित कैसे विनाश होगा, यह कथा उन समस्याओं को दूर करने का भी समाधान देगी। और साथ ही कथा से एक दिन पूर्व विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी।
यह कलश यात्रा कथा स्थल से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग से होती हुई जाएगी और समापन भी श्री रामलीला ग्राउंड से ही होगा। इस कथा में कलश उठाने वाली लगभग 551 महिलाएं होंगी। कलश यात्रा के दौरान छोटे-छोटे बच्चों द्वारा झांकियों को भी प्रस्तुत किया जाएगा। और कथा का समापन हवन यज्ञ के साथ 15 फरवरी को होगा।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
