Breaking News

ब्रेकिंग : मोटाहल्दू में शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

हल्द्वानी । बरेली रोड स्थित मोटाहल्दू में घनी आबादी के बीच चल रही शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। आबादी के बीच ये अवैध शराब का कारोबार लंबे समय से चल रहा था। आसपास के लोगों को भी हैरानी है।

मिली जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। सूचना पर आबकारी निरीक्षक महेन्द्र बिष्ट के नेतृत्व में आबकारी टीम ने मौके पर छापा मारा। रिलायंस पेट्रोल पंप के नजदीकी मोटाहल्दू के पास हुई इस कार्रवाई में आबकारी विभाग ने अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर चार शराब तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मौके पर भारी मात्रा में गुलाब ब्रांड के पव्वे, अवैध शराब, रॉयल स्टैग सहित अन्य ब्रांडों के होलोग्राम और शराब बनाने के उपकरण बरामद किये गये हैं।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वीआईपी कार्यक्रमों में मीडिया कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार: सुरक्षा के नाम पर पत्रकारिता का अपमान कब तक?बड़ा सवाल

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अक्टूबर 2026) आमंत्रित करने के बाद कवरेज …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-