@शब्द दूत ब्यूरो( 25 जनवरी 2025)
प्रदेश में निकाय चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। साथ ही पहला रूझान भी आ गया है। पहला रूझान उत्तरकाशी से निर्दलीय के पक्ष में आया है।
जिन निकायों के नतीजे जल्द आयेंगे उनमें चमोली की नगर पंचायत नंदानगर घाट (1129 वोट), पौड़ी की नगर पालिका दुगड्डा (1186 मत), नगर पालिका रानीखेत (1412 मत), नगर पंचायत थराली (1421 मत), नगर पालिका द्वाराहाट (1444 मत), नगर पंचायत कीर्तिनगर टिहरी (1659 मत) के नतीजे सबसे जारी होने के अनुमान हैं।
उधर उत्तरकाशी बाड़ाहाट नगरपालिका पोस्टल बैलेट की मतगणना हो रही है। इसमें रुझान भी आने शुरू हो गए हैं। इसमें अभी तक की गिनती मं निर्दलीय आगे हैं। भाजपा को 17, कांग्रेस को 2 और निर्दलीय को 35 मत प्राप्त हुए।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
