@शब्द दूत ब्यूरो (30 दिसंबर 2024)
काशीपुर। कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल ने मंसा देवी शोभायात्रा प्रमुख विकास शर्मा खुट्टू के निधन पर आज अपने सभी राजनीतिक व प्रचार कार्यक्रम रद्द कर दिये है।
अपने कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में संदीप सहगल विकास शर्मा खुट्टू के निधन पर भावुक होकर रोने लगे और उनके साथ बिताये पलों को साझा करते हुए बोले कि वह उनके भाई की तरह थे। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। ऐसे में उनके लिए आज राजनीति कर पाना संभव नहीं है। आंसू भरी आंखों से संदीप सहगल ने विकास शर्मा को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। रूंधे गले से संदीप सहगल के मुंह से निकले शोकाकुल शब्दों से वहां माहौल भावुक हो गया।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal