@शब्द दूत ब्यूरो (28 दिसंबर 2024)
काशीपुर । भाजपा नेता दीपक बाली के रामनगर रोड स्थित आवास पर उनके समर्थकों का पहुंचना शुरू हो गया है। बताया जाता है कि कुछ ही देर में काशीपुर मेयर पद के लिए उनकी उम्मीदवारी की घोषणा होने जा रही है।
जैसे ही समर्थकों को इसकी भनक लगी भारी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंच गये हैं। जहाँ दीपक बाली को बधाईयाँ दी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक अब काशीपुर से मेयर प्रत्याशी के रूप में उनकी उम्मीदवारी की औपचारिक घोषणा बाकी रह गयी है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal