Breaking News

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी से खूबसूरत हुये नजारे लेकिन बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरा बढ़ा, मौसम विभाग ने चेताया, देखिए वीडियो में शानदार और मनमोहक नजारे

@शब्द दूत ब्यूरो (28 दिसंबर 2024)

देहरादून। उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदानों तक बारिश और बर्फबारी के खूबसूरत नजारे देखने को मिल रहे हैं तो दूसरी ओर मौसम को देखते हुए विभाग ने सावधानी बरतने की सलाह दी है।

मौसम विभाग ने चेताया है कि बर्फबारी के कारण कई इलाकों में सड़कों की स्थिति खतरनाक हो सकती है। जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है। बर्फबारी के तुरंत बाद सड़कों से बर्फ हटाना भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है, जिससे रास्ते बंद होने की संभावना है। ऐसे में ट्रैवल प्लान बनाने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें।

राज्य में अगले एक दो दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है।  मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 27 दिसंबर को प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट लेगा और ऐसा ही हुआ। इसके साथ ही आज 28 दिसंबर को भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा, जैसा कल था।

ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं। जबकि बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और देहरादून के ऊंचाई वाले इलाकों (2500 मीटर से अधिक) में अच्छी बर्फबारी की संभावना  है। खासकर 2200 से 2700 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आधे से एक फीट तक बर्फबारी की संभावना है।

उधर मैदानी हिस्से आज में पूरे दिन बारिश की स्थिति के चलते  तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शीत दिवस की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश में आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों के लिए सतर्कता बरतने की सलाह दी है। ठंड के इस मौसम में विशेष देखभाल जरूरी है ताकि स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। उत्तराखंड में इस समय बर्फबारी का आनंद लेने के लिए देशभर से सैलानी पहुंचते हैं। लेकिन उन्हें सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए मौसम विभाग की गाइडलाइंस का पालन करना चाहिए। तमाम वेदर एक्टिविटी के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में ठंड बढ़ेगी। आने वाले दिनों में भी मौसम का यह मिजाज जारी रहने की संभावना है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 कलश यात्रा में भगदड़: 1 महिला की मौत, कई घायल, धार्मिक उत्सव मातम में बदला

🔊 Listen to this घटना में हनुमान कॉलोनी निवासी रति साहू की मौत हो गई, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-